Home जनसम्पर्क समाचार प्रदेश की प्रगति का पर्व है विकास पर्व राज्य मंत्री श्री पटेल ने किया 35 लाख के विकास कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण

प्रदेश की प्रगति का पर्व है विकास पर्व राज्य मंत्री श्री पटेल ने किया 35 लाख के विकास कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण

0

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि प्रदेश में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक आयोजित विकास पर्व प्रगति का पर्व है। इस पर्व के माध्यम से अधिक से अधिक जन-भागीदारी को सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल गुरूवार को सतना जिले के रामनगर विकासखण्ड के ग्रामों में विकास पर्व समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्राम कालडिहा, बडखोरा, ग्राम गंगासागर में 35 लाख 55 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निवारण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अमरपाटन क्षेत्र में बिजली की स्थिति में सुधार के लिये तेजी से कार्य किया जा रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ हो सके इसके लिये राज्य सरकार किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से तेजी से कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here