Home जनसम्पर्क समाचार विकास पर्व के दौरान प्रदेश में लगभग 19 हजार 207 करोड़ 37 लाख के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

विकास पर्व के दौरान प्रदेश में लगभग 19 हजार 207 करोड़ 37 लाख के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

0

प्रदेश में चलाए जा रहे विकास पर्व के दौरान 27 जुलाई तक लगभग 19 हजार 207 करोड़ 37 लाख 12 हजार रूपये लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 27 जुलाई को जिला कटनी में विकास पर्व पर 313 करोड़ 16 लाख के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। प्रदेश के सभी जिलों में विकास एवं निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन का क्रम जारी है।

प्रदेश में विकास पर्व के बारहवें दिन 27 जुलाई को कुल 336 करोड़ 99 लाख 42 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया गया। सतना जिले में 35 लाख 55 हजार, कटनी जिले में 313 करोड़ 16 लाख, नीमच जिले में 6 करोड़ 27 लाख, डिण्डोरी जिले में 1 करोड़ 26 लाख 95 हजार, रतलाम जिले में 41 लाख 69 हजार, गुना जिले में 7 करोड़ 34 लाख 9 हजार, शहडोल जिले में 1 करोड़ 51 लाख 38 हजार, इंदौर जिले में 6 करोड़ 10 लाख 38 हजार, झाबुआ जिले में 14 लाख 99 हजार, अलीराजपुर जिले में 20 लाख और आगर मालवा जिले में 20 लाख 58 हजार विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here