Home जनसम्पर्क समाचार मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजा दलपत शाह की प्रतिमा निर्माण स्थल का किया भूमि-पूजन प्राचीन दलसागर तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजा दलपत शाह की प्रतिमा निर्माण स्थल का किया भूमि-पूजन प्राचीन दलसागर तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व पर अपने जन-दर्शन कार्यक्रम के दौरान सिवनी जिले के प्राचीन दलसागर तालाब में राजा दलपत शाह की प्रतिमा निर्माण स्थल का भूमि-पूजन किया। तालाब में 52 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

दलसागर तालाब में 7 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से राजा दलपत शाह की प्रतिमा का निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा। सौंदर्यीकरण में फाउंटेन लाइट और साउंड सिस्टम का काम भी किया जायेगा।   

सांसद श्री ढालसिंह बिसेन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, विधायक सिवनी श्री दिनेश राय और श्री राकेश सिंह पाल सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here