Home जनसम्पर्क समाचार मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिवनी में जन-दर्शन के दौरान जन-समस्याओं का निराकरण किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिवनी में जन-दर्शन के दौरान जन-समस्याओं का निराकरण किया

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सिवनी में विकास पर्व के दौरान सर्वप्रथम जनदर्शन किया। उन्होंने जनता की समस्याएँ सुनी और समस्याओं का त्वरित निराकरण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान छिंदवाड़ा चौक निवासी वृद्धा श्रीमती सोनवती कुड़ापे के घर पहुँचेजो टूटाफूटा था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तुरंत उन्हें घर बनाने के लिये अपने स्वेच्छानुदान से ढाई लाख रूपये की राशि स्वीकृत की। मुख्यमंत्री ने श्रीमती कुड़ापे को गले लगा कर कहा कि वे बिल्कुल चिंता  करेंउनका भाई उनके साथ है।

जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री चौहान छिंदवाड़ा चौक पहुँचे और जहाँ उन्होंने चौक का नाम शंकराचार्य चौक करने की 

घोषण करते हुए उसका लोकार्पण किया। उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य ब्रह्मलीन श्री स्वरूपानंद महाराज की चरण पादुकाओं का पूजन भी किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गणेश मंदिर पहुँच कर पूजाअर्चना की।

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान बस स्टेण्ड के पास राहुल श्रीवास से मिले। राहुल ने उन्हें अपने गले की बीमारी के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि तुरंत राहुल की बीमारी का इलाज कराया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here