Home मध्यप्रदेश सागर में खाद्य निरीक्षक के ठिकानों पर ईओडब्‍ल्‍यू ने दी दबिश, जबलपुर, नरसिंहपुर में भी कार्रवाई की सूचना

सागर में खाद्य निरीक्षक के ठिकानों पर ईओडब्‍ल्‍यू ने दी दबिश, जबलपुर, नरसिंहपुर में भी कार्रवाई की सूचना

0

सागर ।   आय से अधिक संपत्‍ति के मामले में आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्‍ल्‍यू) ने शुक्रवार सुबह खाद्य एवं औषधि विभाग के निरीक्षक अमरीश दुबे के निवास पर छापामार कारवाई की। बताया जाता है कि ईओडब्‍ल्‍यू की टीम ने खाद्य निरीक्षक के जबलपुर, सागर एवं नरसिंहपुर स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। अमरीश दुबे लंबे समय तक जबलपुर में पदस्थ रहे हैं, फिलहाल सागर में उनकी पोस्‍टिंग है। प्राथमिक जांच में ईओडब्‍ल्‍यू को बेहिसाब संपत्ति के सबूत मिले हैं। टीम अभी दस्तावेज खंगाल रही है। कार्रवाई सुबह से ही जारी है। गौरतलब है कि खाद्य एवं औषधि अधिकारी अमरीश दूबे की 2008 में नियुक्ति हुई थी। उसके बाद 2011 में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ज़िम्मेदारी उन्हें मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here