Home व्यापार डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया

डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया

0

डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे की गिर गया है। इस कारण डॉलर के मुकाबले रुपया 82.45 पर चल रहा है। अमेरिकी मुद्रा की कीमत में इजाफा होने की वजह डॉलर की मांग बढ़ गई है। इसकी वजह अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को बताया जा रहा है।इंटरबैंक विदेशी मुद्रा पर, घरेलू इकाई 82.36 पर खुली। इसके बाद रुपया गिरकर 82.45 पर आ गई। ये पिछले बंद के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट दर्ज करती है। बुधवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.25 पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व मौद्रिक नीति की बढ़ती उम्मीदों के कारण अमेरिकी डॉलर में तेजी आई। डॉलर इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.40 पर कारोबार कर रहा है। डॉलर इंडेक्स में दुनिया की छह करेंसी के विपरीत अमेरिकी मुद्रा यानी कि डॉलर की मजबूती को दर्शाता है।भारतीय शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 23.16 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,422.88 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, व्यापक एनएसई निफ्टी 10.25 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 19,388.25 पर आ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here