Home व्यापार नई दिल्ली। मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी के मामले में गुजरात हाईकोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झटका लगा है। हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के फैसले पर कांग्रेस नेताओं की तरफ से प्रतिक्रिया आ रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने फैसले पर निराशा जाहिर की है। सुप्रीम कोर्ट जाएंगे राहुल गांधी कांग्रेस ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का भी फैसला किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका खारिज करने के फैसले को हम सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। न्याय नहीं हुआ: कांग्रेस कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने हाईकोर्ट के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं हुई है। शिवकुमार ने आगे कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। फिर भी, पूरा देश और विपक्षी दल राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। राहुल एक महान नेता हैं जो पूरे देश को एकजुट करने के लिए लड़ रहे हैं। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उधर, राहुल गांधी के खिलाफ आए फैसले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी है। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाद पार्टी कार्यकर्ता जुटे हैं। हाईकोर्ट का फैसला आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा छा गई। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक ने अपने फैसले में कहा कि राहुल पहले से ही देशभर में 10 आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। न्यायमूर्ति ने ये भी कहा कि राहुल को दोषी ठहराने के लिए निचली अदालत का आदेश उचित और कानूनी था। निचली अदालत के फैसले में कुछ बदलने लायक नहीं है।

नई दिल्ली। मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी के मामले में गुजरात हाईकोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झटका लगा है। हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के फैसले पर कांग्रेस नेताओं की तरफ से प्रतिक्रिया आ रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने फैसले पर निराशा जाहिर की है। सुप्रीम कोर्ट जाएंगे राहुल गांधी कांग्रेस ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का भी फैसला किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका खारिज करने के फैसले को हम सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। न्याय नहीं हुआ: कांग्रेस कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने हाईकोर्ट के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं हुई है। शिवकुमार ने आगे कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। फिर भी, पूरा देश और विपक्षी दल राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। राहुल एक महान नेता हैं जो पूरे देश को एकजुट करने के लिए लड़ रहे हैं। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उधर, राहुल गांधी के खिलाफ आए फैसले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी है। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाद पार्टी कार्यकर्ता जुटे हैं। हाईकोर्ट का फैसला आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा छा गई। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक ने अपने फैसले में कहा कि राहुल पहले से ही देशभर में 10 आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। न्यायमूर्ति ने ये भी कहा कि राहुल को दोषी ठहराने के लिए निचली अदालत का आदेश उचित और कानूनी था। निचली अदालत के फैसले में कुछ बदलने लायक नहीं है।

0

भारतीय शेयर बाजार में नरमी देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे गिरकर कारोबार कर रहा है। अब रुपया 82.68 पर आ गया। हालाँकि, विदेशी फंड प्रवाह ने रुपया को समर्थन दिया और गिरावट को नियंत्रित भी किया है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा पर, घरेलू इकाई 82.68 पर खुली, जो पिछले बंद के मुकाबले 8 पैसे की गिरावट दर्ज करती है। इसके अलावा, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का भी रुपया पर असर पड़ा।

डॉलर हुआ मजबूत

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि सबकी नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति पर है। इसमें ब्याज दरों की बढ़ती उम्मीदों की वजह से डॉलर में तेजी बनी हुई है। डॉलर सूचकांक, जिसमें छह करेंसी है। डॉलर सूचकांक के मुकाबले ग्रीनबैक की ताकत का अनुमान लगाया जा सकता है। डॉलर 0.04 प्रतिशत गिरकर 103.12 पर आ गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.29 प्रतिशत बढ़कर 76.74 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को पूंजी बाजार में सबसे बड़े खरीदार थे। इन्होंने 2,641.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भारतीय शेयर मार्केट का हाल

कारोबारी हफ्ते का आखिरी दिन शेयर बाजार में दोनों सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स 47.47 अंक या 0.07 प्रतिशत कम होकर 65,738.17 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 18.40 अंक या 0.09 प्रतिशत गिरकर 19,478.90 पर आ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here