Home स्वास्थ्य बच्चों की याददाश्त इस प्रकार होगी बेहतर

बच्चों की याददाश्त इस प्रकार होगी बेहतर

0

कुछ बच्चों की याददाश्त कमजोर होती है जिससे अभिभावक परेशान रहते हैं क्योंकि इस कारण ये बच्चे मेहनत करने के बाद भी पढ़ाई में पिछड़ जाते हैं। अगर आपका बच्चा भी याद की हुई बातें, जल्दी भूल जाता है तो निराश न हों। कुछ उपाय अपनाकर आप अपने बच्चे की याददाश्त बेहतर बना सकते है।
बच्चे को व्यायाम की आदत डालें। व्यायाम करने से न केवल बच्चे का शरीर फिट रहता है, बल्कि दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई भी अच्छे से होती है, जो बच्चे के दिमाग को तेज करती है।
बच्चे को तनावरहित रहने की आदत डालें। दिमाग बिना तनाव के तेज काम करता है।
बच्चों को 8-9 घंटे की नींद रोज लेना चाहिए। नींद पूरी होने पर बच्चा किसी भी काम में ध्यान अच्छे से दे पाएगा।
जरूरी चीजें लिख लें। लिखने से चीजों को याद रखने में आसानी होती है और खुद की लिखी चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं।
कई बार बच्चे जो चीजें पढ़कर याद नहीं कर पाते, वही चीजें उन्हें देखकर याद हो जाती हैं, जैसे फोटोग्राफ, चार्ट, टेबल वगैरह। अगर बच्चे को कोई चीज याद नहीं हो रही हो तो उन्हें दिमाग में ही उसकी कोई छवि बनाकर उस चीज को याद करने के लिए कहें।
बच्चा जो याद करना चाहता है, उसे जोर-जोर से पढ़ या बोलकर याद करने से भी उसे चीजें जल्दी याद होंगी।
इसके साथ ही बच्चे के खानपान का भी ध्यान रखें और उसे पौष्टिक पदार्थ दें। बादाम का सेवन भी स्मरण शक्ति को तेज करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here