Home पॉलिटिक्स जीतू पटवारी के पत्र ने फिर बढ़ाई कांग्रेस में हलचल, स्वयं को बताया कार्यकारी अध्यक्ष

जीतू पटवारी के पत्र ने फिर बढ़ाई कांग्रेस में हलचल, स्वयं को बताया कार्यकारी अध्यक्ष

0

भोपाल ।   प्रदेश कांग्रेस के संगठन में सब-कुछ ठीक नहीं चल रहा है। विधायक जीतू पटवारी ने एक बार भी स्वयं को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बताया है। जबकि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन चुनाव के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री की ही नियुक्ति की है। प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर असमंजस की स्थिति है। न तो प्रदेश का संगठन स्थिति स्पष्ट कर पा रहा है और न ही प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल को केंद्रीय संगठन ने इस संबंध में कोई दिशानिर्देश दिए हैं। पटवारी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में स्वयं के लिए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद का उपयोग किया है। उन्होंने मुख्ममंत्री को ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान की जानकारी देते हुए तत्काल सर्वे कराकर किसानों को राहत देने और तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देने की मांग की है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डा.हितेष वाजपेयी ने पटवारी के स्वयं को कार्यकारी अध्यक्ष बताए जाने पर कहा कि पटवारी वाकई में कांग्रेस के अध्यक्ष बनने लायक है, जिन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को चुनौती दे रखी है। वे पहले ही कह चुके हैं कि मेरी नियुक्ति राहुल गांधी ने है और मुझे हटाए जाने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं। उधर, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि केंद्रीय संगठन ही इस बारे में स्थिति स्पष्ट कर सकता है। अभी प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री नियुक्तियां की गई हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here