Home दुनिया वैज्ञानिकों ने खोजा बादलों में माइक्रो प्लास्टिक

वैज्ञानिकों ने खोजा बादलों में माइक्रो प्लास्टिक

0

टोक्यो । जापान में पर्यावरण शोधकर्ताओं ने पहली बार बादलों में माइक्रो प्लास्टिक होने का पता लगाया है। यह खोज जलवायु और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्परिणामों को लेकर भारी चिंता जताती है।
वासेदा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर हिरोशी ओकोची के नेतृत्व में माउंट फूजी के शिखर और योकोहामा के माउंट तंजावा आयोमा के शिखर पर बादलों से 44 नमूनो लेकर उनकी जांच की गई। जांच में 70 माइक्रो प्लास्टिक कण मिले। माइक्रो प्लास्टिक के 5 मिलिमीटर से भी छोटे आकार के कण मिलने को, पर्यावरण के लिए बड़ी चिंता का कारण माना जा रहा है। प्लास्टिक के यह छोटे कण विभिन्न मार्गो से पर्यावरण में प्रवेश कर सकते हैं। पर्यावरण के साथ-साथ शारीरिक नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here