Home पॉलिटिक्स एनडीए में शामिल होने पर नायडू ने कहा……सही समय पर बात करूंगा

एनडीए में शामिल होने पर नायडू ने कहा……सही समय पर बात करूंगा

0

अमरावती । तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की चर्चा के बीच आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि वह सही समय पर इस बारे में बात करुंगा। एनडीए में शामिल होने की उनकी योजना के बारे में पूछने पर नायडू ने कहा, यह सही समय नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एनडीए सरकार में शामिल होने के बारे में बात करने का समय नहीं है। मैं इस बारे में सही समय पर बात करूंगा।
नायडू पोर्ट सिटी में आयोजित कार्यक्रम में विजन-2047 दस्तावेज जारी करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संस्थापकों में से एक नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने से केंद्र के इनकार के विरोध में छोड़ दिया था। नायडू ने कहा कि 2024 में राष्ट्रीय राजनीति के लिए उनकी भूमिका बहुत स्पष्ट है। नायडू ने कहा, मेरी प्राथमिकता आंध्र प्रदेश है। यह मेरा बड़ा एजेंडा है। मैं राज्य के पुनर्निर्माण के लिए तैयारी करूंगा।
अमरावती राजधानी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देकर नायडू ने कहा, आप (सीएम जगन मोहन रेड्डी) विधानसभा में बैठे हैं। आप सचिवालय में बैठे हैं। आप कैबिनेट मीटिंग कहां कर रहे हैं? क्या यह अस्थायी है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जगन मोहन रेड्डी क्या बकवास कर रहे हैं। पिछले दस वर्षों से वे कार्य कर रहे हैं। सब कुछ तैयार हो गया। हमने आंध्र प्रदेश के लिए विश्व स्तरीय राजधानी की योजना बनाई। मैंने नौ वर्षों तक व्यवस्थित रूप से हैदराबाद के लिए सबसे अच्छे पारिस्थितिकी तंत्रों में से एक की योजना बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here