Home जनसम्पर्क समाचार देशभक्ति और राष्ट्र-प्रेम से सराबोर मुख्यमंत्री श्री चौहान देशप्रेम के तरानों को गाकर आम-जन का किया स्वागत

देशभक्ति और राष्ट्र-प्रेम से सराबोर मुख्यमंत्री श्री चौहान देशप्रेम के तरानों को गाकर आम-जन का किया स्वागत

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के बुधनी में रविवार को देशभक्ति तथा राष्ट्र-प्रेम से सराबोर दिखे। उन्होंने बच्चों और नागरिकों का स्वागत पुष्प-वर्षा के साथ देशभक्ति के तरानों को गाकर किया।

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने “मेरा रंग दे बसंती चोला, माई रंग दे बसंती चोला” और “ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का, मस्तानों का” गीत गाया मुख्यमंत्री के इन गीतों से सभा स्थल के सभी नागरिक झूम उठे और सभी ने तिरंगा लहराकर राष्ट्र-प्रेम की मिसाल प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री के साथ आमजन ने भारत माता की जय और वंदे-मातरम के नारों से आकाश को गुंजायमान कर दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here