Home मनोरंजन बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने खुद को बताया मां जया बच्चन की कार्बन कॉपी….

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने खुद को बताया मां जया बच्चन की कार्बन कॉपी….

0

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन निर्देशक आर बाल्की की फिल्म ‘घूमर’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिषेक बच्चन अपनी जनरेशन के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। दिग्गज स्टार्स अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे होने के बावजूद अभिषेक ने अपनी खुद की जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। इन दिनों अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म ‘घूमर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं और इसी दौरान उन्होंने अपने माता-पिता के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया है।

मीडिया से बातचीत करते हुए अभिषेक बच्चन ने अपनी सह-कलाकार सैयामी खेर और फिल्म निर्माता आर बाल्की के साथ बताया कि कैसे उन्होंने अपने माता-पिता और महान एक्टर्स अमिताभ बच्चन व जया बच्चन की तुलना में पूरी तरह से अलग पर्सनैलिटी हासिल की है।

इसी बातचीत के दौरान अभिषेक ने बताया कि अपने पिता की तुलना में उन्हें लगता है कि वह अपनी मां की तरह दिखते हैं। इसके अलावा, वह गर्व से खुद को अपनी मां जया बच्चन की कार्बन कॉपी भी कहते हैं। उनके शब्दों में, “मुझे लगता है कि मैं अपने पिता के बजाय अपनी मां की तरह हूं। मेरी स्टाइल और सब कुछ। मैं अपनी मां की तरह ही दिखता हूं। मैं अपनी मां की कार्बन कॉपी हूं।”

वहीं आगे अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी बात को बढ़ाते हुए अपनी मां जया बच्चन को उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ फिल्मों में वापसी करते हुए देखने के बारे में बात की थी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि था वह चाहते हैं कि उनकी मां और पत्नी ऐश्वर्या दोनों और अधिक फिल्में करें।

अभिषेक बच्चन की फिल्म की बात करे तो, ‘घूमर’ एक पैराप्लेजिक खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी पेश करती है। फिल्म में जिसका किरदार सैयामी ने निभाया है। वहीं, अभिषेक इस फिल्म में एक कोच के रुप में नजर आने वाले हैं। आईएफएफएम में फिल्म के प्रीमियर को लेकर अभिनेता काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सयामी खेर, शबाना आजमी और अंगद बेदी भी मुख्य किरदार में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here