Home छत्तीसगढ़ हादसे में हुई बाइक सवार युवक की मौत….

हादसे में हुई बाइक सवार युवक की मौत….

0

बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाइवे पर शनिवार रात एक बाइक और डॉयल 112 वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने डॉयल 112 वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात बोड़ला थाना क्षेत्र के अमलीटोला गांव निवासी विक्रम धुर्वे और गोविंदा निर्मलकर बाइक पर सवार होकर चोरभट्टी गांव से बोड़ला की ओर आ रहे थे। मोटर साइकिल को गोविंदा निर्मलकर चला रहा था। इस दौरान बोड़ला बाईपास पर डॉयल 112 वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटर साइकिल चालक गोविंद निर्मलकर को गंभीर चोट आई और पीछे बैठे विक्रम ध्रुवे को साधारण चोट आई। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गोविंद निर्मलकर (27) की मौत हो गई। हादसे में घायल विक्रम धुर्वे की रिपोर्ट पर डॉयल 112 के चालक चुम्मन लाल साहू के खिलाफ बोड़ला थाने मे मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को मृतक गोविंदा निर्मलकर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here