Home छत्तीसगढ़ ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत….

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत….

0

दल्लीराजहरा से अन्तागढ़ जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना सोमवार सुबह की बतायी जा रही है। कच्चे चौकी अंतर्गत हुई है। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर भानुप्रतापपुर अस्प्ताल भेजा गया है। युवक की पहचान नही हुई है। मृत युवक के पास से कोई भी पहचान का चिन्ह नहीं मिला है। आसपास के थाने में जानकारी देकर मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। आत्महत्या है या दुर्घटना इसकी भी जांच पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here