Home छत्तीसगढ़ सौतेले पिता ने 11 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म….

सौतेले पिता ने 11 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म….

0

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सौतेले पिता ने रिश्तों को कलंकित कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। उसने सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके साथ उसकी मां और भाई को भी मौत के घाट उतारने की धमकी दी। जब पीड़िता ने रो-रो कर अपना दर्द अपनी मां को बताया तब उसने पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी बात बताइए जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दरिंदे पिता को गिरफ्तार कर लिया।

मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक बस्ती में चार बच्चों की मां जिसके पति का पांच साल पहले निधन हो गया और वह मजदूरी कर अपने चार बच्चों को पाल रही थी। इसी दौरान वह एक अन्य शख्स के नजदीक आई। दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। इस बीच उसने महिला की 11 साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद जब आरोपी की दरिंदगी बढ़ने लगी तो पीड़िता ने मां को रो रोकर आपबीती सुनाई। जिसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here