Home मध्यप्रदेश जयपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और ग्लोबल एक्सेलेंसी अवार्ड समारोह

जयपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और ग्लोबल एक्सेलेंसी अवार्ड समारोह

0

“भव्या फाउंडेशन जयपुर” द्वारा 30 अगस्त, 2023, को सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी, जयपुर में आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और ग्लोबल एक्सेलेंसी अवार्ड समारोह- 2023 में ” शैलेन्द्र सिंह डाबी, प्रधान वैज्ञानिक, म.प्र. विज्ञान एवं प्रौघोगिकी परिषद, भोपाल (म.प्र.) को “शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान की श्रैणी” का ग्लोबल एक्सेलेंसी अवाड॔ 2023 प्रदान किया गया।इस समारोह में भारत के सभी प्रदेशों एवं विश्व के लगभग 15 देशों जिसमें कनाडा, साउथ अफ्रीका, रूस, ओमान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, यू.एस.ए., मॉरीशस, लंदन, युके आदि देशों के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले समाजसेवी, साहित्यकार, उत्कृष्ट कारीगरी, कलाकार, प्रशासक, वैज्ञानिक, प्रबंधक, संपादक, प्रोफेसर, शिक्षाविद, एवं उघोगपतियों को प्रदान किऐ।                                                                                                                                                                                                                                                                      यह अवार्ड डाबी जी को शिक्षाविद और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।  आपके सेवा भाव और परोपकार की भावनाऐं समाज को एक नई दिशा देती हैं। आपने मध्यप्रदेश में अंतरिक्ष विज्ञान के अनुसंधान और उनके प्रसार के कार्यों से प्रदेश को समृद्ध और गुड गवर्नेंस युक्त प्रदेश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्माण किया है | प्रदेश में उन्नत प्रौद्योगिकी के प्रसार और शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक उच्च तकनीक ज्ञान विज्ञान के प्रसार में उल्लेखनीय कार्य किया है। प्रदेश के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षाविदों, अधिकारियों, टेक्नोक्रेट्स और नीति निर्धारकों को अंतरिक्ष विज्ञान, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस, बायोटेक टिशू कल्चर एवं वॉटर क्वालिटी जैसी अतिउन्नत आधुनिक तकनीकीयों का प्रसार करके प्रदेश के मानव संसाधन को दक्षता संवर्धन के उल्लेखनीय कार्यों किऐ है।  इसके साथ ही मध्यप्रदेश में आनंद खुशहाली बढ़ाने के लिए कार्यरत आनंद विभाग के साथ मिलकर कई गतिविधियों का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here