Home छत्तीसगढ़ ट्यूशन पढ़ाने के बहाने छात्रा से करता था अश्लील हरकत….

ट्यूशन पढ़ाने के बहाने छात्रा से करता था अश्लील हरकत….

0

कोरबा जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। दीपका थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल का टीचर ट्यूशन पढ़ाने के बहाने छात्रा से अश्लील हरकत करता था। छात्रा ने रो-रोकर अपने परिजनों को आपबीती बतायी। छात्रा की बात सुनकर परिजनों ने दीपका थाना पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। छात्रा व उसके परिजनों द्वारा मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दीपका थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि उसका बेटा और बेटी एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। उसकी बेटी कक्षा पांच में पढ़ती है। पीड़ित पिता ने बताया कि मोहम्मद समीर खान निजी स्कूल का वाइस प्रिंसिपल भी है, जो स्कूल के बच्चों को अपने घर में ट्यूशन भी पढ़ाता था। पीड़िता के पिता के मुताबिक, आरोपी टीचर ने बच्ची को अंग्रेजी में कमजोर होना बताकर अपने पास ट्यूशन भेजने को कहा था। छात्रा को उसके पास ट्यूशन पढ़ने के लिए भेजा गया। कुछ दिन बाद टीचर छुट्टी पर चला गया था। आने के बाद उसने फिर से बच्चों को ट्यूशन भेजने के लिए कहा, लेकिन इस बार बच्ची टीचर के पास ट्यूशन जाने को तैयार नहीं हुई। कारण पूछने पर उसने टीचर की सारी हरकतें को बताया तब जाकर मामले का उजागर हुआ। हालांकि पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here