Home जनसम्पर्क समाचार कर्मचारी चयन मंडल भर्ती परीक्षा की जांच के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिपति श्री राजेन्द्र वर्मा नियुक्त

कर्मचारी चयन मंडल भर्ती परीक्षा की जांच के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिपति श्री राजेन्द्र वर्मा नियुक्त

0

कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित ग्रुप-2 , सब ग्रुप-4 और पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच के लिये माननीय उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिपति श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि जांच के लिए नियुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधिपति उक्त परीक्षा से संबंधित शिकायतो की जांच के दौरान उद्भूत अन्य प्रासंगिक बिंदुओं पर भी जांच करेंगे। जांच के निष्कर्षों के आधार पर न्यायाधिपति द्वारा यथोचित अनुशंसाएं 31 अगस्त 2023 को राज्य शासन को प्रस्तुत की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here