Home पॉलिटिक्स 2024 के लोक सभा चुनावों में भारत वर्सेज इं‎डिया के बीच होगा मुकाबला Updated on 20

2024 के लोक सभा चुनावों में भारत वर्सेज इं‎डिया के बीच होगा मुकाबला Updated on 20

0

गुवाहाटी । बेंगलुरु में ‎विपक्षी दलों की बैठक के बाद इं‎डिया नाम देने पर अनेकों गफलतें होने लगी हैं। वहीं अपने गठबंधन के लिए ‘इंडिया नाम चुनने की घोषणा के एक दिन बाद विपक्षी दलों ने 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसके लिए ‘जीतेगा भारत टैगलाइन को चुना है। इधर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर बायो ‘इंडिया’ हटा लिया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा तंज कसते हुए कहा कि अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम ‘इंडिया रखा, हमें खुद को औपनिवेशिक विरासत से मुक्त करना होगा। सीएम सरमा ने इं‎डिया की जगह ‘भारत के लिए भाजपा’ वाक्यांश का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने ट्वीट किया कि ‘अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा, हमें खुद को औपनिवेशिक विरासत से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए, हमारे पूर्वजों ने भारत के लिए लड़ाई लड़ी और हम भारत के लिए काम करना जारी रखेंगे। गौरतलब है कि हिमंत बिस्वा सरमा के पुराने ट्विटर बायो में पहले ‘चीफ ‎मि‎निस्टर ऑफ आसाम, इं‎डिया लिखा था। जिसे उन्होंने बदलकर ‘चीफ ‎मिनिस्टर ऑफ असम, भारत कर लिया। असम के मुख्यमंत्री ने यह कदम 26 विपक्षी दलों की बैठक के बाद उठाया।
गौरतलब है ‎‎कि ‎विपक्ष के नेताओं ने बेंगलुरु में दो दिवसीय बैठक में 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले अपने महागठबंधन के लिए आई.एन.डी.आई.ए. नाम रखा। विपक्ष के मुताबिक इस नाम का अर्थ हैः आई-भारतीय, एन- राष्ट्रीय, डी –विकासात्मक, आई–समावेशी, ए- गठबंधन। इसके अलावा सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा, ‘हमारा सभ्यतागत संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द घूमता है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा, हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे, भाजपा के लिए भारत। हिमंत बिस्वा सरमा के इंडिया को ट्विटर बायो से हटाने के बाद मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया आ‎दि पर भी सवा‎लिया ‎‎निशान लीग रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here