Home पॉलिटिक्स केंद्र के अध्यादेश पर केजरीवाल के साथ कांग्रेस

केंद्र के अध्यादेश पर केजरीवाल के साथ कांग्रेस

0

नई दिल्ली । 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में मीटिंग करेंगे। मीटिंग से एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस ने दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की घोषणा कर दी।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा- केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हम संसद में आप का समर्थन करेंगे। कल बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी एकता की मीटिंग में आप भी शामिल होगी। कांग्रेस के फैसले पर आप सांसद राघव चड्ढा बोले- यह एक अच्छी पहल है। 20 जुलाई को संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। केंद्र सरकार इस सत्र में 21 बिल लाने वाली है, जिसमें दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार को लेकर 20 मई को लाया गया अध्यादेश भी शामिल है। दिल्ली के ष्टरू अरविंद केजरीवाल इस अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष का समर्थन जुटा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here