Home दुनिया साउथ कोरिया में बाढ़ से 33 लोगों की मौत

साउथ कोरिया में बाढ़ से 33 लोगों की मौत

0

सियोल । साउथ कोरिया में हफ्ते भर से हो रही तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जगह-जगह लैंड स्लाइड होने से और पानी भरने से अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। 7,866 लोगों को बचाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। रविवार को च्योंगजू इलाके में एक टनल में पानी भरने से वहां बस समेत 15 वाहन फंस गए। बस से अब तक 6 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। एक और वाहन चालक का अलग से शव मिला है। अधिकारियों का मानना है कि ये लोग समय रहते निकल नहीं पाए और डूबने की वजह से इनकी मौत हो गई। 10 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here