Home मनोरंजन कटरीना कैफ की फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर रही हिट…

कटरीना कैफ की फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर रही हिट…

0

कटरीना कैफ ने बड़े ही कम समय में बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल कर लिया। वहीं, विकी कौशल से शादी के बाद वो और ज्यादा खबरों में आ गईं। उनका हिन्दी बोलने का प्यारा तरीका, उन्हें मूवीज और निजी जिंदगी दोनों ही जगह एक अलग पहचान देता है। स्टाइल डीवा कटरीना ने अपने करियर में 50 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। अब सवाल यह उठता है कि उनके करियर की कौन सी ऐसी फिल्में थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर पायी। तो आइये जानते हैं कटरीना कैफ की हिट फिल्मों के बारे में।

राजनीति

रणबीर कपूर के साथ एक पॉलिटिकल सिनेरियो पर आधारित ‘राजनीति’ ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस मूवी में रणबीर कपूर ने भी काफ़ी अच्छा अभिनय किया और कटरीना और रणबीर की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। कई लोगों ने तो ये भी अनुमान लगाया कि इस मूवी में कटरीना का किरदार काफी हद तक पॉलिटिशियन सोनिया गांधी से प्रेरित था।

बैंग-बैंग

ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ की फुल ऑन एक्शन पैक्ट फिल्म टॉम क्रूज के ‘नाइट एंड डे’ का हिंदी वर्जन था। फिल्म में कई सींस ऐसे थे जो कि सीधे-सीधे नाइट एंड डे से उठाए गए थे। इस फिल्म में कटरीना और ऋतिक के रोमांस के साथ-साथ एक्शन सींस ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं, ‘हार्लिन’ के किरदार में कटरीना की क्यूट अदाओं ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

अजब प्रेम की गजब कहानी

दर्शकों को गुदगुदाने वाली फिल्म ‘अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी’ भी कटरीना के हिट फिल्मों में से एक थी। इस मूवी के दौरान रणबीर और कटरीना के रिलेशनशिप को लेकर भी अफवाहों का बाजार काफी गर्म था। फिल्म के फनी सींस और स्पेशल कैमियो ने हर किसी का काफी मनोरंजन किया था।

एक था टाइगर

‘मैंने प्यार क्यों किया’ के बाद एक बार फिर ‘एक था टाइगर’ में कटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी ने हर किसी को हैरान कर दिया। नतीजा फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर काफी अच्छी कमाई की। वहीं कटरीना के एक्शन अवतार को भी काफी पसंद किया गया।

टाइगर जिंदा है

एक था टाइगर के सक्सेस के बाद इसके मेकर्स ने एक बार फिर कटरीना सलमान की जोड़ी को ‘टाइगर जिंदा है’ में दर्शकों के सामने रखा। इस जोड़ी ने फिर कमाल दिखाया और कटरीना की यह फिल्म हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई।

नमस्ते लंदन

सिर्फ सलमान के साथ ही नहीं, बल्कि कटरीना की जोड़ी को खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के साथ भी खुब पसंद किया गया। अक्षय कुमार और कटरीना की ‘नमस्ते लंदन’ ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। वहीं, कटरीना की इंग्लिश ऐक्सेंट में टूटी-फूटी हिंदी को भी लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में हिंदी बोलने का उनका एफ़र्ट साफ तौर पर दिख रहा था। फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर भी काफी अच्छी कमाई की।

कटरीना की अगर हिट फिल्मों को देखा जाए तो उनकी कोई भी फिल्म सोलो हिट नहीं रही, बल्कि मेल एक्टर के कंधों पर भी इन फिल्मों का भार रहा था। हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि कटरीना को इन फिल्मों से रेकोग्निशन न मिला हो। मेल सेंट्रिक फिल्म होते हुए भी कैट ने अपनी एक्टिंग से हर फिल्म में अपनी पहचान बनाई है और दर्शकों की सराहना भी पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here