Home छत्तीसगढ़ छात्राओं के साथ शिक्षक ने की अश्लील हरकत, केस दर्ज….

छात्राओं के साथ शिक्षक ने की अश्लील हरकत, केस दर्ज….

0

महासमुंद जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा में मिडिल स्कूल के प्रभारी हेड मास्टर द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर छात्राओं के परिजनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाने की मांग की जा रही है। प्राचार्या मधु सिरमौर ने बागबाहरा पुलिस में घटना की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, बीईओ ने भी घटना को लेकर जिला शिक्षाधिकारी को लिखित रूप से जानकारी भेजी है। बागबाहरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संस्था के प्राचार्या द्वारा आरोपी शिक्षक प्रमोद दास के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें उन्होंने बताया कि छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इस मामले में तत्काल पालक समिति की बैठक बुलाई गई। जिसमें आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज काराने का निर्णय लिया गया। पुलिस ने लिखित शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 354 तथा पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वर्मा एवं एबीईओ नितिन लहरे ने भी शाला में पहुंचकर छात्राओं व शिक्षकों तथा पालकों से चर्चा की। घटना की जानकारी लिखित रूप से जिला शिक्षाधिकारी को प्रेषित की है। पालक एवं नागरिक उपस्थित थे। सभी ने घटना की निंदा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here