Home मध्यप्रदेश घर के बाहर खड़े छात्र की नशेडियों नेे चाकू गोदकर की हत्या

घर के बाहर खड़े छात्र की नशेडियों नेे चाकू गोदकर की हत्या

0

इंदौर | शहर की सड़कों पर फिर नशेडि़यों का आंतक नजर आने लगा है। सोमवार रात अपने घर के बाहर खड़े 18 वर्षीय युवक की नशेडि़यों ने  हत्या कर दी। युवक कक्षा 12 वीं का छात्र था, युवक का न तो नशेडियों से विवाद हुआ, न किसी तरह की कहासूनी। बदमाशों के सिर पर खून सवार था। वे राह चलते लोगों को चाकू मारकर घायल कर रहे थे और घर के बाहर खड़े निर्दोष युवक पर भी बदमाशों ने चाकू मारे।कैलाश मार्ग पर अंतिम चौराहा के समीप तुषार रावल रहता है। वह अपने घर के बाहर रात को खड़ा था। इस बीच बाखल निवासी हरिअेाम व उसके साथी नशे की हालत में गली से गुजरे।

उन्होंने तुषार को खड़े देखा तो बेवजह विवाद करने लगे। इस बीच तुषार के सिर और सीने पर चाकू मार दिए। वह जान बचाने के लिए भागने लगा, लेकिन सीने पर लगे वार उसके लिए जानलेवा साबित हुए।परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से डाक्टर उसे बचा नहीं सके। तुषार पढ़ाई के साथ नौकरी भी करता था। परिजनों ने बताया कि तुषार की आरोपियों से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। सड़क पर खुलेआम आंतक मचाने वाले आरोपियों के मकान भी प्रशासन तोड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here