Home दुनिया टोरंटो में खा‎लिस्तानी व भारतीय आमने-सामने, दूतावास पर प्रदर्शन जारी

टोरंटो में खा‎लिस्तानी व भारतीय आमने-सामने, दूतावास पर प्रदर्शन जारी

0

ओटावा । कनाडा के टोरंटो में खा‎लिस्तानी और भारतीय आमने-सामने आ गए हैं। यहां भारतीय वाणिज्यिक दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थक और भारतीय लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। खालिस्तान समर्थकों ने अपने हाथ में पीला झंडा ले रखा था। वहीं भारतीय तिरंगा लहरा रहे थे। यह प्रदर्शन तब हो रहा है जब खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। निज्जर की हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। टोरंटो में भारतीय राजनयिकों को निशाना बनाने वाले धमकी भरे पोस्टर देखने को मिले हैं। एक और जानकारी यह भी है ‎कि ब्रैंपटन में भारत माता मंदिर के बाहर युद्ध क्षेत्र शीर्षक वाला पोस्टर शुक्रवार को लगाया गया था। शनिवार को प्रदर्शन आतंकी निज्जर के नाम पर किया गया था, जो एक फ्लॉप शो रहा क्योंकि इसमें बेहद कम लोग शामिल हुए। गौरतलब है ‎कि 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक पार्किग में निज्जर की हत्या कर दी गई थी। इस प्रदर्शन के पीछे प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस है। एसएफजे आतंकी निज्जर की हत्या के लिए भारतीय एजेंसी को जिम्मेदार ठहरा रहा है।
वहीं लंदन में भी भारतीय उच्चायोग के बाहर शनिवार को खालिस्तान समर्थकों के विरोध प्रदर्शन हुआ ‎जिसमें बहुत कम लोग शामिल हुए। रैली में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी और बर्मिंघम में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. शशांक विक्रम की तस्वीरों के साथ हिंसा के लिए उकसाने वाले विवादास्पद पोस्टरों का इस्तेमाल किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे,प्रदर्शन काफी जल्द खत्म हो गया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता ने प्रदर्शन से पहले कहा था ‎कि उचित पुलिस व्यवस्था की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here