Home दुनिया हांगकांग में अस्थियों को रखने का खर्चा 44 लाख

हांगकांग में अस्थियों को रखने का खर्चा 44 लाख

0

हांगकांग । हांगकांग में अस्थियों के कलश को रख पाना बड़ा मुश्किल हो गया है। हांगकांग में 90 फ़ीसदी लोग दाह संस्कार करते हैं। चीनी मान्यताओं के अनुसार अस्थियों को कलश में रखकर दफना दिया जाता है।यहां पर दो लोगों की अस्थियां रखने का खर्च लगभग 62 लाख रुपए होता है। एक कलश में अस्थियां रखने का खर्च लगभग 44 लाख रुपए होता है। इतना बड़ा खर्च उठा पाना लोगों के लिए आर्थिक दृष्टि से परेशान करने वाला है। जो वृद्ध हैं, वह अस्थियों के सुरक्षा को लेकर जिंदा रहने के दौरान ही चिंतित हो जाते हैं। कि उनकी अस्थियां सुरक्षित रह पाएंगी, या नहीं।
2021 की जनगणना के अनुसार औसत 430 वर्ग फुट के घर में लोग यहां निवास करते हैं।इस घर की कीमत भी करोड़ों रुपए में होती है। हांगकांग में हर साल लगभग 46 हजार लोंगों का निधन होता है। हांगकांग की सरकार ने निजी इमारतों में अस्थियां रखने के लिए लाइसेंस जारी किए हैं। यहां पर 10 साल तक के लिए अस्थियों को रखा जा सकता है। लेकिन इसका भुगतान कर पाना, हर किसी के लिए संभव नहीं हो पा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here