Home दुनिया पाकिस्तान और इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके….

पाकिस्तान और इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके….

0

इस्लामाबाद। पाकिस्तान और इंडोनेशिया में शुक्रवार तड़के एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, दोनों देशों में भूकंप की अलग-अलग तीव्रता मापी गई। पाकिस्तान में जहां भूकंप की तीव्रता 4.3 रही, वहीं इंडोनेशिया में 5.6 तीव्रता के झटके लगे।

पाकिस्तान में 4.3 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में शुक्रवार को 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। जिसकी गहराई 170 किमी बताई गई। एनसीएस के अनुसार, भूकंप पांच बजकर 11 मिनट पर आया और भूकंप का केंद्र अक्षांश 31.22 और देशांतर 70.21 पर पाया गया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इंडोनेशिया में 5.6 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में शुक्रवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। मौसम एजेंसी ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार 00:13 बजे आया, जिसका केंद्र तनिंबर द्वीप जिले से 207 किमी उत्तर पश्चिम में और समुद्र तल से 131 किमी की गहराई में स्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here