Home भारत मलप्पुरम में दंपति और उनके दो बच्चे पाए गए मृत…

मलप्पुरम में दंपति और उनके दो बच्चे पाए गए मृत…

0

केरल। केरल के मलप्पुरम में एक घर के चार लोग मृत पाए गए हैं। दो बच्चों सहित एक परिवार के चार सदस्य उत्तरी केरल के मलप्पुरम जिले के मुंडुपरम्बु में अपने किराए के घर के अंदर मृत पाए गए। इसकी जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। मृतकों की पहचान सबीश (37), पत्नी शीना (38) और उनके दो बच्चों के रूप में की गई है।

पुरुष और महिला का शव पंखे से लटका मिला

पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात पुरुष और महिला दो कमरों में पंखे से लटके हुए पाए गए, जबकि छह और ढाई साल के लड़कों के शव बिस्तर पर पड़े थे।

यह दुखद घटना तब सामने आई जब उनके हताश रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचित किया कि दंपति गुरुवार शाम से बार-बार फोन करने के बावजूद फोन नहीं उठा रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है और जांच जारी है।

दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंची पुलिस

उन्होंने बताया कि- जैसा कि रिश्तेदारों ने बताया, हम रात में उनके घर पहुंचे लेकिन अंदर से ताला लगा होने के कारण हम अंदर नहीं जा सके। इसलिए हमें दरवाजा तोड़ना पड़ा।

उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के शव पास-पास के कमरों में लटके हुए पाए गए थे।

उन्होंने आगे कहा कि बच्चों के शव बिस्तर पर थे। हम पोस्टमार्टम के बाद ही बच्चों की मौत का कारण पता लगा पाएंगे।

नहीं बरामद हुआ कोई सुसाइड नोट

अधिकारी ने बताया कि सबीश एक निजी वित्तीय संस्थान का कर्मचारी था जबकि शीना एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की प्रबंधक थी।

उन्होंने कहा कि घर से कोई सुसाइड नोट या कोई अन्य दस्तावेज नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा कि यह जानने के लिए जांच शुरू की गई है कि क्या दंपति अपने जीवन में किसी तरह की पैसों की समस्या या ऐसे किसी अन्य समस्या का सामना कर रहे थे या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here