Home मध्यप्रदेश कांग्रेस में मची वर्चस्व की लड़ाई!

कांग्रेस में मची वर्चस्व की लड़ाई!

0

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई मची हुई हैं! दरअसल, ग्वालियर में कांग्रेस के दो गुटों में जमकर झूमाझटकी और गाली गलौज हुई। इस दौरान गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की गई। बताया गया कि पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के साथ भी झूमाझटकी हुई। वहीं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने बीच बचाव किया।
दरअसल, ग्वालियर पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के स्वागत के लिए कांग्रेस के दोनों गुट पहुंचे थे। सिटी सेंटर स्थित एक होटल परिसर के बाहर संजय यादव गुट और हैवरन सिंह कंसाना गुट के लोग आपस में ही भिड़ गया। संजय यादव मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के भतीजे हैं, इनकी गाड़ी को तोड़ा गया है। पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के साथ भी झूमाझटकी हुई। यह पूरा घटनाक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह और पूर्व मंत्री लाखन सिंह की मौजूदगी में हुआ। विवाद की वजह वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। वहीं पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here