Home पॉलिटिक्स 6 राज्यों के संगठन और कैबिनेट में फेरबदल की घोषणा कभी कर सकती है भाजपा

6 राज्यों के संगठन और कैबिनेट में फेरबदल की घोषणा कभी कर सकती है भाजपा

0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बीजेपी 6 और राज्यों के संगठन और कैबिनेट में फेरबदल की घोषणा कभी भी कर सकती है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है।
मनसुख मांडविया के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रहलाद पटेल जैसे केंद्रीय मंत्रियों ने भी नड्डा से मुलाकात की है। इन मुलाकातों के बाद संगठन से लेकर मंत्रिमंडल में बदलावों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अभी 6 राज्यों के संगठनों में फेरबदल की लिस्ट कभी भी आ सकती है।
इससे पहले मंगलवार को बीजेपी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को बनाया है। इसमें आंध्रप्रदेश की पुरंदेश्वरी, तेलांगना की कमान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को, झारखंड में बाबू लाल मरांडी और पंजाब की कमान सुनील जाखड़ को सौंपी गई है। चर्चा इस बात की भी है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी कई पार्टियों से गठबंधन करने की तैयारी में है।
क्या अकाली से बीजेपी का गठबंधन हो सकता है? इस सवाल पर पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं। क्योंकि ये फैसला मोदी जी और आला कमान लेगा। मेरी निगाहें 13 लोकसभा सीटों को जिताने पर है। इधर, 6 से 8 जुलाई तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्यों के प्रभारी और महामंत्रियों से  बैठक करके चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here