Home भारत 52 शव अब भी लावारिस

52 शव अब भी लावारिस

0

बालासोर ।  ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे के 34 दिन बाद भी 52 शवों की पहचान नहीं हो पाई है। इन शवों को भुवनेश्वर एम्स कैंपस में डीप फ्रिज कंटेनर में रखा गया है। 6 जून को 81 शवों का डीएनए सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया। इनमें से 30 सैम्पल्स की रिपोर्ट आई और 29 मृतकों की पहचान हुई। इन शवों को उनकी फैमिली को सौंप दिया गया है। मामले में रेलवे अधिकारी का कहना है कि कुछ शव ऐसे हैं, जिनके एक से ज्यादा दावेदार हैं। अब डीएनए सैंपल के दूसरे फेज की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 2 जून को ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसा हुआ था। इसमें चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस, हावड़ा जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आपस में टकरा गई थीं। हादसे में 292 लोगों की मौत हुई है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here