Home छत्तीसगढ़ उमेश सिन्हा से आज होगी पूछताछ….

उमेश सिन्हा से आज होगी पूछताछ….

0

रायपुर। राजधानी रायपुर में साल वर्ष पहले हुए 54 करोड़ रुपये के इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला में लिप्त तत्कालीन बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा को सिटी कोतवाली पुलिस ने नोटिस जारी कर सोमवार को पूछताछ करने थाने बुलाया है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विनित दुबे ने बताया कि वर्ष 2007 में इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले सामने आया था।इस घोटाले में कुल 19 लोग नामजद आरोपित बनाए गए थे, जिनमें छह आरोपितों की मौत हो चुकी है। पूर्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई जांच के दौरान पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

बाद में सभी जमानत पर छूट गए। कोर्ट के आदेश के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने फिर से फाइल खोलकर जांच शुरू की है। इसी कड़ी में तत्कालीन बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा को नोटिस जारी कर सोमवार सुबह 11 बजे पूछताछ करने बुलाया है। शेष अन्य 13 आरोपितों को भी जल्द नोटिस देकर बुलाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here