Home दुनिया दुनिया में सबसे ज्यादा टैटू बनवाने वाले चार्ल्स का 81 साल में निधन

दुनिया में सबसे ज्यादा टैटू बनवाने वाले चार्ल्स का 81 साल में निधन

0

लंदन । प्यार में लोग एक-दूसरे की कमी को अपना लेते हैं। पसंद-नापसंद को मान लेने के बाद उनकी लाइफ काफी अच्छी हो जाती है। उसपर भी अगर कपल का शौक एक ही तरह की चीज में हो, तब सोने पर सुहागा हो जाता है। इसतरह की खुशकिस्मत शख्स थे चार्ल्स चक। जी हां, टैटू प्रेमी चार्ल्स को जो पार्टनर मिली, उसे भी टैटू करवाने का काफी शौक था। लेकिन अब ये परफेक्ट कपल हमेशा के लिए अलग हो गया है। चार्ल्स ने 81 की उम्र में दुनिया को अलविदा कर दिया है।
दुनिया में सबसे ज्यादा टैटू बनवाने वाले सीनियर सिटीजन चार्ल्स का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज है। उनकी बॉडी का 97.05 प्रतिशत हिस्सा टैटू से भरा था। 12 मार्च को चार्ल्स ने अपनी पत्नी और बच्चों के बीच आखिरी सांसें ली। इसी के साथ उनकी लव स्टोरी का भी अंत हो गया और उनके टैटू प्रेम का भी। दुनिया ने इस टैटू लवर को खो दिया। उनके पीछे अब 74 साल की उनकी पत्नी चार्लोट गुटेनबर्ग और बच्चे रह गए हैं। ये परिवार अमेरिका में रहता था।
कपल के बारे में बताया जाता है कि दोनों को ही टैटू बनवाने का शौक था।  उन्होंने एक साथ करीब दो हजार घंटे टैटू बनवाने में गुजारे थे। लेकिन 12 मार्च को फ्लोरिडा के घर में चार्ल्स ने आखिरी सांसें ली। बताया जा रहा है कि अपने पति के गुजर जाने के बाद से उनकी पार्टनर काफी गुमसुम है। इस हैप्पी कपल के बीच का रिश्ता काफी मजबूत था। चार्ल्स ने 2016 में अपने नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड को दर्ज किया था और ये रिकॉर्ड आज भी कायम है।
वैसे मेल केटेगरी में चार्ल्स का नाम मौजूद है, लेकिन उनकी पत्नी का नाम भी फीमेल सीनियर केटेगरी में शामिल है। हालांकि, अगर दोनों को कम्पेयर करे, तब बीवी की बॉडी पर ज्यादा टैटूज हैं। चार्लोट की बॉडी 98.75 प्रतिशत टैटू से कवर है। चार्ल्स की टैटू जर्नी 1959 से शुरू हुई थी। उस समय चार्ल्स की उम्र सिर्फ 18 साल थी। इसके बाद से उसने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा। वहीं उनकी बीवी का टैटू प्रेम 57 की उम्र में शुरू हुआ और इस तरह दोनों लाइफ पार्टनर बन गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here