Home व्यापार हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 17000 के पार….

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 17000 के पार….

0

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। वहीं निफ्टी भी मजबूती के साथ ट्रेड करते हुए 17000 के लेवल को पार कर गया है। शुरुआती कारोबार में मेटल, रियल्टी और फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़े सेक्टर के शेयरों में तेजी दिख रही है। भारतीय रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 22 पैसे की मजबूती के साथ खुला। रुपये में 82.37 के मुकाबले 81.15 प्रति डॉलर के भाव पर कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 शेयर मंगलवार के दिन शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में हरे निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here