Home मध्यप्रदेश 30 यात्रियों को लेकर जबलपुर से हैदराबाद की भरी पहली उड़ान

30 यात्रियों को लेकर जबलपुर से हैदराबाद की भरी पहली उड़ान

0

जबलपुर ।   जबलपुर से हैदराबाद की विमान सेवा मंगलवार से प्रारंभ हो गई। सुबह करीब 10.10 मिनट पर एलाइंस एयर का विमान जबलपुर से हैदराबाद के लिए उड़ा। पहले दिन 30 यात्री हैदराबाद रवाना हुए। एयरपोर्ट डायरेक्टर व्हीके सूरी ने पहले यात्री को बोर्डिंग पास जारी कर विमान सेवा का औपचारिक उद्धाटन किया। एलाइंस एयर के प्रतिनिधि सनी पाल ने बताया कि 70 सीट की क्षमता वाले विमान में पहले दिन 30 यात्री सवार हुए। विमान सप्ताह में तीन दिन        मंगलवार,गुरुवार और शनिवार को जबलपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा। दोपहर करीब 12.05 बजे विमान हैदराबाद में लैंड करेंगा। ज्ञात हो कि स्पाइस जेट की विमान सेवा बंद होने के बाद कई शहरों के लिए विमान सेवा नहीं है इसमें हैदराबाद भी एक था। जिसमें एलाइंस एयर की विमान सेवा प्रारंभ हुई। हालांकि एलाइंस एयर ने जबलपुर से इंदौर की उड़ान को निरस्त करने के बाद हैदराबाद की उड़ान सेवा को प्रारंभ किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here