Home राज्य राहुल गांधी का नया सोशल मीडिया पोस्ट ‘सत्य, साहस और बलिदान… ये हमारी विरासत है और यही हमारी ताकत भी’,

राहुल गांधी का नया सोशल मीडिया पोस्ट ‘सत्य, साहस और बलिदान… ये हमारी विरासत है और यही हमारी ताकत भी’,

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो के कैप्शन में कांग्रेस नेता ने लिखा कि सत्य साहस और बलिदान- ये हमारी विरासत है, और यही हमारी ताकत भी।

राहुल की बहन प्रियंका गांधी को उस दिन को याद करते हुए सुना जा सकता है जब राहुल गांधी ने राजीव गांधी के पार्थिव शरीर को ले जा रहे सेना के ट्रक के पीछे चलने की जिद की थी। वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के दृश्य भी दिख रहे हैं।

प्रियंका ने कहा- मेरे पिता का शव तिरंगे में लिपटा हुआ था। आपने मेरे पिता का अपमान किया है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। और अब एक शहीद के बेटे को देशद्रोही कहा जा रहा है, उसकी देशभक्ति पर सवाल उठाया जा रहा है। उसे ‘मीर जाफर’ कहा जाता है।’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “संसद में प्रधानमंत्री ने पूछा कि इस परिवार ने कभी नेहरू के सरनेम का इस्तेमाल क्यों नहीं किया? आप पूरे परिवार और कश्मीरी पंडितों की परंपरा का अपमान करते हैं।” बता दें कि प्रियंका गांधी ने रविवार को दिल्ली के राज घाट पर कांग्रेस के ‘संकल्प सत्याग्रह’ के दौरान ये बातें कही।

प्रियंका गांधी कहती हैं, “बीजेपी ने कई बार उनके परिवार का अपमान किया लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे लोग (गांधी परिवार का अपमान करने वाले) अयोग्य नहीं हैं? न तो उन्हें जेल भेजा जाता है और न ही उन्हें सालों तक चुनाव लड़ने से रोका जाता है। मेरे परिवार के खून ने इस देश में लोकतंत्र को सींचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here