Home राज्य लोकसभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक बेनतीजा रही

लोकसभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक बेनतीजा रही

0

नई दिल्ली । पिछले कई दिनों से सदन में जारी गतिरोध को रोकने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक बेनतीजा रही। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बिरला ने दोनों पक्षों से यह अपील की कि वहां अपने-अपने मुद्दों को अलग रखकर सदन की कार्यवाही को चलने दें। लेकिन दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी मांगों पर अड़े रहे।
बिरला द्वारा लोक सभा के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बेनतीजा रहने से सदन चलने के आसार फिलहाल कम ही नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा जहां लगातार कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान को लेकर उनसे माफी मांगने की मांग कर रही है, वहीं विपक्ष लगातार अदानी मसले पर जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग कर रहा है। कांग्रेस अदानी मसले पर जेपीसी के गठन के साथ-साथ पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी के लोक सभा में बोलने देने के लिए भी समय की मांग कर रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी घमासान के कारण सात दिनों से सदन में कामकाज नहीं हो पा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here