Home मध्यप्रदेश नए पुलिस कमिश्नर ने पदभार संभालते ही मांगा शहर के थानों का चार्ट, ली त्योहार पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था की जानकारी

नए पुलिस कमिश्नर ने पदभार संभालते ही मांगा शहर के थानों का चार्ट, ली त्योहार पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था की जानकारी

0

भोपाल ।   राजधानी भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने बुधवार को साढ़े दस बजे पुलिस कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उसके बाद सभी पुलिस उपायुक्त से मुलाकात की और काम में जुट गए। उन्‍होंने सबसे पहले पुलिस उपायुक्त मुख्यालय से शहर के थानों का चार्ट और मैप मांगा। उसके बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से उन्होंने शहरभर में नवदुर्गा और रमजान को लेकर पुलिस की तैनाती को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिला अपराध रोकना उनकी पहली प्राथमिकताओं में है। इसके अलावा वह शहर में साइबर अपराध, खुदकुशी और मादक पदार्थ तस्करी को रोकने हेल्पलाइन को प्रभावी बनाएगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here