Home दुनिया 92 साल की उम्र में पांचवी बार शादी रचाने जा रहे मर्डोक..

92 साल की उम्र में पांचवी बार शादी रचाने जा रहे मर्डोक..

0

मीडिया मुगल के नाम से मशहूर रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में पांचवी शादी रचाने जा रहे हैं। अरबपति व्यापारी ने 66 वर्षीय पूर्व पुलिस कप्तान एन लेस्ली स्मिथ के साथ अपनी सगाई की घोषणा की है। दोनों की मुलाकात पिछले साल सितंबर में कैलिफोर्निया में एक कार्यक्रम में हुई थी। मर्डोक व लेस्ली की शादी इस वर्ष गर्मियों के अंत में होगी। मर्डोक अपनी चौथी पत्नी जेरी हॉल से पिछले साल ही अलग हुए हैं।92 साल के अरबपति मीडिया व्यवसाई रूपर्ट मर्डोक पिछले साल अपनी चौथी पत्नी से अलग हो गए थे। मर्डोक ने अपने खुद के मीडिया चैनलों में से एक न्यूयॉर्क पोस्ट को जानकारी देते हुए कहा था कि मैं मैं प्यार में पड़ने से डरता था – लेकिन मुझे पता था कि यह मेरा आखिरी होगा।

यह बेहतर होगा। मैं खुश हूं। इन दोनों की शादी गर्मियों में होने की संभावना है। बता दें कि मर्डोक अपनी पहली तीन पत्नियों से छह बच्चों के पिता भी हैं और पूरी दुनिया में उनकी पहचान एक दिग्गज मीडिया व्यवसाई के तौर पर है।बता दें कि रूपर्ट मर्डोक इससे पहले भी चार बार शादी रचा चुके हैं। मर्डोक की पहली तीन पत्नियों से छह बच्चे हैं। मर्डोक ने कहा कि हम दोनों ही अपने जीवन का दूसरा आधा हिस्सा एक साथ बिताने के लिए काफी उत्सुक हैं। मर्डोक के व्यापारिक साम्राज्य में अमेरिका में फॉक्स न्यूज और यूके में टैबलॉयड द सन जैसे पब्लिकेशन हाउस शामिल हैं। मर्डोक से शादी पर 66 वर्षीय पूर्व पुलिस पादरी एन लेस्ली स्मिथ ने कहा कि मैं 14 साल की विधवा हूं। रूपर्ट की तरह, मेरे पति एक व्यवसायी थे … इसलिए मैं रूपर्ट की भाषा बोलती हूं। हम समान विश्वासों को साझा करते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here