Home गैजेट Google का पहला Pixel Tablet इस दिन होगा लॉन्च, जानिए क्या है खास

Google का पहला Pixel Tablet इस दिन होगा लॉन्च, जानिए क्या है खास

0

गूगल अपने अपकमिंग इवेंट में अपना पहला ‘पिक्सेल टैबलेट’ लॉन्च कर सकता है। कंपनी का Google IO इवेंट 10 मई को होगा। इस इवेंट में कंपनी अपना पहला टैबलेट लॉन्च (Google First Tablet Launch Date) कर सकती है।

ये टैबलेट पिछले हिस्से पर सिंगल कैमरे के साथ आएगा जिसे एलईडी सपोर्ट नहीं मिलेगा। हो सकता है कि इसमें आपको वनप्लस के टैबलेट जैसा कैमरा बीच में मिल जाए। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Google Pixel Tablet Specifications (Expectation)

इंटरनेट पर सामने आई जानकारी के मुताबिक टैबलेट 10.95 इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकता है जो Google USI 2.0 स्टायलस को सपोर्ट करेगा। कंपनी इस टैबलेट को 128GB और 256GB स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि गूगल टैबलेट को पिक्सल मिनी और पिक्सल प्रो यानी दो मॉडल में भी लॉन्च कर सकती है।

सॉफ्टवेयर डेवलपर Kuba Wojciechowski के मुताबिक, कंपनी इस टैबलेट में खास चार्जिंग डॉक दे सकती है। साथ ही ये टैबलेट Google Tensor G2 सपोर्ट के साथ आएगा, जो कि Pixel 7 लाइनअप में भी देखने को मिलेगा। गूगल पिक्सल टैबलेट में पीछे की तरफ अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलेगा जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में एक कैमरा होगा।

Google I/O Event Date 2023 

आपको बता दें कि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल, इतना तय है कि गूगल आने वाले इवेंट (Google I/O 2023 Event Date) में अपना पहला टैबलेट लॉन्च करेगी। ये इवेंट 10 मई को माउंटेन व्यू कैलिफोर्निया शोरलाइन एम्फीथिएटर में आयोजित किया जाएगा।

Google Pixel 7a Launch Date 

इस इवेंट में कंपनी Android 14 लॉन्च करेगी, जिसके कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। इसके अलावा इवेंट में Google Pixel 7a स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन के कई डीटेल्स पहले ही सामने आ चुके हैं। लीक्स के मुताबिक, Google Pixel 7a में 6.1 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here